सरकार ने जारी की देश में सर्वाधिक कोविड-19 संक्रमण दर वाले 29 ज़िलों की सूची

सरकार ने देश में सर्वाधिक साप्ताहिक कोविड-19 संक्रमण दर वाले 29 ज़िलों की सूची जारी की है। सूची में लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश) सर्वाधिक 66.67% संक्रमण दर के साथ शीर्ष पर है जिसके बाद 44.50% संक्रमण दर के साथ कोलकाता दूसरे नंबर पर है। हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में 30.14% जबकि सेरचीप (मिज़ोरम) में 27.41% संक्रमण दर दर्ज की गई।