सरकार ने जारी कीं कोविड-19 से उबरने पर होने वाली जटिलताओं के प्रबंधन के लिए गाइडलाइन्स
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 से उबरने के बाद मरीज़ों को होने वाली जटिलताओं के प्रबंधन के लिए गाइडलाइन्स संबंधी बुक जारी की है। उन्होंने कहा, "इसके ज़रिए स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से उबरने के बाद होने वाली जटिलताओं को लेकर पहले से तैयार हो सकेंगे और मरीज़ों का उचित इलाज कर सकेंगे...इसमें मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी गाइडलाइन्स हैं।"