नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को तेलंगाना में 'मेडिसिन फ्रॉम द स्काई' प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इसके तहत ड्रोन के ज़रिए दूरस्थ इलाकों में दवाओं, वैक्सीन्स व अन्य आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की जाएगी। बकौल सिंधिया, "फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तेलंगाना के 16 ग्रीन ज़ोन में शुरू किया गया है...बाद में देशभर में शुरू किया जाएगा।"