सरकार ने देश में कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस वाले 5 राज्यों की सूची जारी की

केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय मामले वाले 5 राज्यों की सूची जारी की है। केरल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां 1 लाख से ज़्यादा (1,22,996) सक्रिय मामले हैं जिसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है जहां 36,767 ऐक्टिव केस हैं। वहीं, तमिलनाडु में 16,637, मिज़ोरम में 16,075 और कर्नाटक में 11,848 सक्रिय मामले हैं।