सरकार ने देश में कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस वाले 6 राज्यों/यूटी की सूची जारी की

केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय मामले वाले 6 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है। महाराष्ट्र में (70,005) सर्वाधिक सक्रिय मामले हैं जबकि पश्चिम बंगाल में 25,475, केरल में 20,877, दिल्ली में 14,889, कर्नाटक में 13,561 और तमिलनाडु में कोविड-19 के 12,412 सक्रिय मामले हैं। भारत में फिलहाल 2,14,004 ऐक्टिव कोविड-19 केस हैं।