केंद्र सरकार ने अपने www.mygov.in पोर्टल पर एक प्रतियोगिता के ज़रिए नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों के नामों को लेकर सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगिता का लिंक शेयर कर लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है। एक यूज़र ने चीतों के लिए 'माधव, पार्थ, केशव, आज़ाद, भीम, लक्ष्मी, अनामिका व देवी' नाम सुझाए।