सरकार ने गुरुवार को उन राज्यों के नाम बताए जहां कोविड-19 के सर्वाधिक मामले मिल रहे हैं। 9 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में केरल में सर्वोच्च साप्ताहिक पॉज़िटिविटी रेट (32.3%) और 2,16,876 केस दर्ज हुए जिसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान हैं। बकौल सरकार, सभी राज्यों में कोविड-19 के मामले और पॉज़िटिविटी रेट घट रहा है।