inshorts

सरकार ने बताए कोविड-19 के मामलों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज करने वाले 9 ज़िलों के नाम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 13,154 नए मामले मिलने के बीच संक्रमण के मामलों में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज करने वाले देश के 9 ज़िलों की सूची जारी की है। इस सूची में मुंबई, पुणे (महाराष्ट्र), ठाणे (महाराष्ट्र), बेंगलुरु अर्बन (कर्नाटक), चेन्नई, मुंबई सबअर्बन, गुरुग्राम (हरियाणा), अहमदाबाद (गुजरात) और नासिक (महाराष्ट्र) शामिल हैं।