सरकार ने बताए कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस वाले राज्यों के नाम
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में कोविड-19 के सर्वाधिक ऐक्टिव केस पश्चिम बंगाल (606) में हैं। इसके बाद कर्नाटक (236), महाराष्ट्र (226), केरल (64) और गुजरात (43) का स्थान है। वहीं, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में 26-26 और दिल्ली व जम्मू-कश्मीर में ऐक्टिव केस की संख्या क्रमश: 21 व 20 है।