सरकार ने माना- लद्दाख में पावर ग्रिड पर साइबर हमले की कोशिशें की गई थीं; कहा- नाकाम रहीं

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने चीनी हैकर्स द्वारा लद्दाख में पावर ग्रिड को निशाना बनाने को लेकर अमेरिकी खुफिया फर्म की रिपोर्ट पर गुरुवार को कहा, "जनवरी-फरवरी में साइबर हमले की कोशिशें की गई थीं लेकिन वह नाकाम रहीं।" सिंह ने कहा, "हमने ऐसी कोशिशें रोकने के लिए इंतज़ाम किए हैं...हमने अपनी सुरक्षा को दुरुस्त किया है।"