सरकार ने 'मिड-डे मील' योजना का नाम बदलकर किया 'पीएम पोषण' स्कीम

केंद्र सरकार ने 'मिड-डे मील' योजना का नाम बदलकर 'पीएम पोषण' स्कीम कर दिया है। यह योजना 5 वर्षों तक चलेगी और इस पर ₹1.31 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत, सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त 11.2 लाख से अधिक स्कूलों के बच्चों को मिड-डे मील दिया जाएगा। यह योजना राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में चलाई जाएगी।