सरकार ने मैच हरवाया जिससे हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा हो: भारत-पाक मैच पर राकेश टिकैत

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान द्वारा भारत को शिकस्त मिलने को लेकर कहा है कि यह मैच भारत सरकार ने हरवाया है ताकि हिंदू और मुसलमान के बीच विवाद पैदा हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिंदू-मुस्लिम विवाद के सहारे वोट बटोरने के लिए ऐसा किया है। बकौल टिकैत, उन्होंने यह मैच नहीं देखा था।