सरकार ने मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाले जालसाज़ों को लेकर लोगों को किया आगाह
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने उसके नाम पर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देकर लोगों को ठगने वाले जालसाज़ों को लेकर यूज़र्स को अलर्ट भेजे हैं। टीआरएआई ने कहा है कि उसकी तरफ से ऐसी कोई कॉल नहीं की जाती है। लोगों को ऐसे किसी भी मामले में www.sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।