सरकार ने रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी (आरवीएसएफ) की स्थापना के लिए प्रक्रियाओं की घोषणा की है। सरकार ऐसी फैसिलिटी के रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्रेशन के रिन्यूअल के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस पोर्टल विकसित करेगी। रजिस्ट्रेशन की वैधता 10 वर्ष होगी। फैसिलिटी को VAHAN डेटाबेस तक पहुंच प्रदान की जाएगी और आवश्यक साइबर सुरक्षा प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा।