केंद्र ने कहा है कि विकलांगों, चलने-फिरने में असमर्थ लोगों और विशेष परिस्थितियों में घर पर ही कोविड-19 टीका लगाया जा सकता है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वी.के. पॉल ने कहा, "चलने-फिरने में अक्षम लोगों या...जो विकलांग हैं और उन्हें केंद्र पर नहीं लाया जा सकता है...उनके लिए हमने देखरेख में घर पर टीकाकरण का प्रावधान किया है।"