सरकार ने 'शत्रु संपत्तियों' के निपटान से अर्जित की ₹3,400 करोड़ की धनराशि
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि सरकार ने 'शत्रु संपत्तियों' के निपटान से ₹3,407.98 करोड़ की धनराशि अर्जित की है। वहीं, अधिकारी ने बताया कि सरकार ने अब तक किसी भी अचल 'शत्रु संपत्ति' से धनराशि अर्जित नहीं की है। पाकिस्तान और चीन की नागरिकता लेने वाले लोगों की भारत में मौजूद संपत्ति 'शत्रु संपत्ति' कहलाती है।