केंद्र सरकार ने एक नक्शा शेयर कर बताया है कि भारत में 23 ज़िलों में कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट 5% से 10% के बीच है। सरकार के मुताबिक, मणिपुर में सर्वाधिक 6 ज़िले जबकि असम में 3 ज़िले हैं जहां पॉज़िटिविटी रेट अधिक है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, नागालैंड व हिमाचल प्रदेश में 5%-10% कोविड-19 पॉज़िटिविटी रेट वाले 2-2 ज़िले हैं।