सरकार ने शेयर की भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बनाए गए रिवर ब्रिज की तस्वीर
रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित औरंगा ब्रिज की तस्वीर शेयर की है। मंत्रालय ने लिखा, "प्रौद्योगिकी चमत्कारों के साथ प्रकृति की सुंदरता का मिश्रण। वलसाड (गुजरात) का औरंगा ब्रिज...बुलेट ट्रेन की भविष्य की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है।" पुल पिछले साल बनकर तैयार हुआ था।