inshorts

सरकार ने ₹20,000 करोड़ में 56 सैन्य परिवहन विमान खरीदने के लिए एयरबस के साथ की डील

रक्षा मंत्रालय ने ₹20,000 करोड़ से अधिक में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमानों की खरीद के लिए एयरबस डिफेंस ऐंड स्पेस स्पेन के साथ शुक्रवार को डील साइन की। 16 विमान अगले 48-महीनों में फ्लाइअवे कंडीशन में डिलीवर किए जाएंगे। बाकी 40 विमानों का निर्माण एयरबस डिफेंस ऐंड स्पेस और टाटा ऐडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड 10-वर्षों के अंदर भारत में करेगा।