सरकार से कोविड-19 की बूस्टर डोज़ के लिए अंतराल 6 महीने करने का अनुरोध किया है: अदार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है, "अभी कोविड-19 टीकाकरण की गति धीमी है क्योंकि फिलहाल यह नियम है कि दूसरी डोज़ और बूस्टर डोज़ के बीच 9 महीने का इंतज़ार करना होगा।" उन्होंने कहा, "सरकार से अपील की है कि अंतराल 6 महीनों तक कैसे कम किया जाए...हम 6 महीने के अंतराल का प्रस्ताव देंगे।"