सरकार हज़ारों भारतीयों को यूक्रेन से घर वापस लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती (उत्तर प्रदेश) में रविवार को कहा कि ऑपरेशन गंगा चलाकर सरकार हज़ारों भारतीयों को घर वापस ला रही है। उन्होंने कहा, "यूक्रेन में फंसे बेटों व बेटियों को वापस लाया जाएगा। सरकार उनके लिए दिन-रात काम कर रही है... जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों की वापसी में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"