सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के समय बिजली जाने पर महिला को निजी अस्पताल भेजा; हुई मौत

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को एक गर्भवती महिला की सी-सेक्शन सर्जरी के दौरान सरकारी अस्पताल की बिजली चली गई जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। बकौल पुलिस, महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के घरवालों ने सरकारी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।