सरकारी कर्मचारी भारत बंद में नहीं ले सकते भाग, केरल सरकार जारी करे आदेश: हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 28-29 मार्च के भारत बंद में सरकारी कर्मचारियों को शामिल होने से रोकने के लिए आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। पीटीआई के अनुसार, कोर्ट ने कहा कि कर्मचारियों का हड़ताल में शामिल होना उनके सेवा नियमों के तहत प्रतिबंधित है। गौरतलब है, एलडीएफ के सरकारी कर्मचारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं।