तेलंगाना में सरकार द्वारा प्रायोजित एक शिविर में नसंबदी के बाद 4 महिलाओं की मौत की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने 2-सदस्यीय समिति गठित की है। आयोग ने इसे 'गंभीर चिंता का विषय' बताते हुए कहा कि यह चिकित्सीय लापरवाही का मामला है। आयोग ने राज्य के डीजीपी से मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा है।