सरकारी नीति के खिलाफ दिया गया कोई भाषण राजद्रोह नहीं हो सकता: जस्टिस नागेश्वर राव

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एल. नागेश्वर राव ने बुधवार को कहा कि किसी सरकारी नीति के खिलाफ कोई भाषण राजद्रोह नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार का कर्तव्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सभी नागरिकों को सुनिश्चित करना है। बकौल जस्टिस राव, उच्चतम न्यायालय नागरिकों को याद दिलाता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।