सरकारी पैनल ने की 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन के इमरजेंसी यूज़ की सिफारिश
सरकार की विषय विशेषज्ञ समिति ने 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी देने की सिफारिश की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) द्वारा अंतिम फैसला लिया जाएगा। भारत बायोटेक ने पिछले हफ्ते बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल्स के दूसरे व तीसरे चरण का डेटा डीसीजीआई को सौंपा था।