पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज के 102 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए: डीसी

पटियाला के डीसी संदीप हंस ने कहा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में 102 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं और संभवत: ये सभी मामले ओमीक्रॉन वैरिएंट के हैं। उन्होंने कहा, "नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।" बकौल हंस, "पटियाला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है।"