inshorts

'सरकारी' रवैया छोड़ काम करें या नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहें: बीएसएनएल कर्मियों से वैष्णव

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीएसएनएल के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ एक बैठक में कर्मचारियों को 'सरकारी' रवैया छोड़ने को कहा है। बकौल मंत्री, जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य रूप से रिटायर होने को कहा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा या...घर जाने के लिए तैयार रहना होगा...अब यही नॉर्मल होगा।"