सरकारी स्कूल के शौचालय की एमपी के मंत्री ने की सफाई, कहा- लिया है स्वच्छता का संकल्प

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को ग्वालियर के एक सरकारी स्कूल के शौचालय की सफाई की। मंत्री ने कहा, "एक छात्रा ने मुझसे बताया कि स्कूल के शौचालयों में साफ-सफाई नहीं है...जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।" बकौल मंत्री, "मैंने 30-दिन स्वच्छता का संकल्प लिया है...मैं रोज़ किसी-न-किसी संस्थान में जाकर सफाई करूंगा।"