सरकारों द्वारा किए गए इंटरनेट शटडाउन से 2021 में दुनिया को $5.5 अरब का हुआ नुकसान: रिपोर्ट

सिक्योरिटी रिसर्च ग्रुप टॉप10वीपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में 21 देशों में सरकारों द्वारा किए गए इंटरनेट शटडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था को $5.45 अरब का नुकसान हुआ। सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर रहा। भारत में कुल 1,157 घंटों के इंटरनेट शटडाउन से 5.91 करोड़+ निवासी प्रभावित हुए और करीब $58.2 करोड़ का नुकसान हुआ।