सरगना के ब्लड कैंसर के इलाज के लिए गैंग ने दिल्ली-एनसीआर में 1 माह में चुराई 20 कारें
दिल्ली पुलिस ने सरगना के इलाज के लिए 1 महीने में दिल्ली-एनसीआर में 20 कारें चुराने वाले एक गैंग का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, "टोयोटा फॉर्च्यूनर और इनोवा समेत कई वाहनों के 50 से अधिक पुर्ज़े बरामद किए गए हैं।" बकौल पुलिस, सरगना को करीब 6-साल पहले ब्लड कैंसर का पता चला था।