सरपंच हत्या मामले के आरोपी का एनकाउंटर करने की पेशकश हुई थी: बीड का निलंबित पुलिसकर्मी
बीड (महाराष्ट्र) में एक निलंबित उप-निरीक्षक ने सोमवार को दावा किया कि कुछ लोगों ने उसे सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपी वाल्मिक कराड को 'मुठभेड़' में ढेर करने के लिए रुपए की पेशकश की थी। उन्होंने कहा, "निलंबित होने से पहले ऑफर दिया गया था...लेकिन मैंने यह कहते हुए मना कर दिया कि मैं ऐसा पाप नहीं कर सकता।"