काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम) ने ग्रेटर वाइट फ्रंटेड गूज़ नामक पक्षी का वीडियो शेयर किया है। राष्ट्रीय उद्यान ने ट्वीट किया, "यूरोप व उत्तरी अमेरिका (उत्तरी गोलार्ध) से आया सर्दियों का दुर्लभ आगंतुक।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "क्या इन आगंतुकों के लिए कोई कोविड-19 प्रतिबंध लागू नहीं है?"