सर्दी के अंत तक देश में लोग या तो वैक्सीनेटेड या ठीक या मृत होंगे: कोविड-19 पर जर्मन मंत्री
जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पाह्न ने कोविड-19 संक्रमण को लेकर कहा है, "संभवता इस सर्दी के अंत तक देश में स्थिति यह होगी कि या तो व्यक्ति ने टीका लगवाया होगा या वह कोविड-19 से मुक्त हो चुका होगा या फिर उसकी मौत होगी।" मंत्री ने देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों के लिए डेल्टा वैरिएंट को ज़िम्मेदार ठहराया।