सर्पदंश से मरे शख्स के ज़िंदा होने की आस में यूपी में परिजनों ने उसे 2 दिन तक गंगा में लटकाया

बुलंदशहर (यूपी) में हाल ही में सर्पदंश से मरे 20-वर्षीय युवक के परिजनों ने अंधविश्वास के चलते उसके ज़िंदा होने की आस में शव को 2 दिन तक गंगा में लटकाए रखा। बकौल रिपोर्ट्स, घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए थे लेकिन बाद में उन्हें लोगों ने बहते पानी में शरीर रखने से ज़हर उतरने की सलाह दी थी।