सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स व निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गुरुवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 204.33 अंक चढ़कर सर्वकालिक उच्चतम स्तर 76,810.90 पर जबकि निफ्टी 75.95 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 23,398.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयरों में तेज़ी रही और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा व टाइटन के शेयर सर्वाधिक चढ़े।