वर्ष 2014 में 84 बॉडी मॉडिफिकेशन के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शादीशुदा कपल के मॉडिफिकेशन की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उरुग्वे के विक्टर ह्यूगो पेराल्ता व अर्जेंटीना की गैब्रिएला पेराल्ता की करीब 24-साल पहले ब्यूनस आयर्स में मोटरसाइकल इवेंट में मुलाकात हुई थी और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था।