पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गेंदों को चमकाने के लिए सलाइवा के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मोहम्मद शमी की मांग पर कहा है, "अगर कोई समस्या नहीं है तो फिर से इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।" कुछ विदेशी गेंदबाज़ों ने भी शमी का समर्थन किया है। आईसीसी ने कोविड-19 के दौरान इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।