सलीम-जावेद ने पूरी ज़िंदगी नकल की, 'सेवन समुराई' से प्रेरित थी 'शोले': लेखक अमित आर्यन
टीवी सीरियल 'एफआईआर' के लेखक अमित आर्यन ने कहा है कि वह सलीम खान और जावेद अख्तर को लेखक नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा, "दोनों ने पूरी ज़िंदगी सिर्फ नकल की है।" उन्होंने 'शोले' का उदाहरण देते हुए कहा कि यह 'मेरा गांव मेरा देश' और 'सेवन समुराई' से मिलती-जुलती फिल्म थी जो शोले से पहले रिलीज़ हुई थी।