सलमान खान के घर व फार्महाउस की रेकी करने वाले 2 आरोपियों को बॉम्बे HC ने दी ज़मानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऐक्टर सलमान खान के घर व फार्महाउस की रेकी करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों वसीम चिकना और संदीप बिश्नोई को ज़मानत दे दी है। कोर्ट ने अपर्याप्त साक्ष्यों का हवाला देते हुए दोनों को ज़मानत दी है। दोनों की मौजूदगी उस वॉट्सऐप ग्रुप में थी जिसपर कथित साज़िश रची गई थी।