inshorts

सलमान खान के डुप्लिकेट ने 'तेरे नाम' पर लखनऊ में रेल की पटरी पर लेटकर बनाया वीडियो, केस दर्ज

अभिनेता सलमान खान के डुप्लिकेट आज़म अंसारी के खिलाफ लखनऊ (यूपी) में एक रेल ब्रिज के ऊपर पटरी पर लेटकर 'तेरे नाम' गाने पर इंस्टाग्राम रील्स का वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। इससे पहले, मई में लखनऊ की सड़क पर रील बनाने के कारण ट्रैफिक जाम लगने पर अंसारी को गिरफ्तार किया गया था।