जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा सलमान खान को उनके फॉर्म हाउस के पास मारने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस गिरोह ने पनवेल में सलमान के फार्महाउस के पास उनकी कार रोककर एके -47 से गोली मारकर हत्या करने की योजना बनाई थी। बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।