उत्तराखंड पुलिस ने 15 नवंबर को नैनीताल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के आवास पर हुए तोड़फोड़, आगजनी और फायरिंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, खुर्शीद ने अयोध्या फैसले पर लिखी अपनी किताब में हिंदुओं की तुलना आई.एस. और बोको हराम से की है, जिसपर गुस्साए लोगों ने घटना को अंजाम दिया था।