सलमान रश्दी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स को इनाम में ज़मीन देगा ईरानी फाउंडेशन

ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, एक ईरानी फाउंडेशन ने पिछले साल अमेरिका में लेखक सलमान रश्दी पर जानलेवा हमला करने वाले शख्स की तारीफ करते हुए पुरस्कार स्वरूप उसे 1,000 वर्ग मीटर ज़मीन देने की पेशकश की है। फाउंडेशन ने कहा, "इस साहसी काम (हमले) के लिए शुक्रिया।" हमले में रश्दी ने एक आंख की रोशनी गंवा दी थी।

Load More