थाईलैंड में सलवार कमीज़ पहने एक महिला आम तोड़ने के लिए मंदिर में भगवान बुद्ध की मूर्ति के ऊपर चढ़ गई जिसे लेकर उसकी ऑनलाइन आलोचना हो रही है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "आंटी को बिल्कुल भी शर्म नहीं है।" अन्य यूज़र ने लिखा, "थाईलैंड में हम लोग इस जगह की पूजा करते हैं।"