कानपुर (यूपी) में शुक्रवार को सलवार सूट पहने घूम रहे एक शख्स को लोगों ने चोर समझ लिया और भीड़ ने खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स लोगों के घरों में तांका-झांकी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, शख्स को संदेह था कि कोई उसकी भतीजी के पीछा पड़ा है इसलिए वह जासूसी कर रहा था।