हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2023-2024 के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान किया है। सविता पूनिया को रिप्लेस कर मिड-फील्डर सलीमा टेटे को टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। बेल्जियम में 22-26 मई तक मैच होंगे जबकि इंग्लैंड में 1-9 जून तक मैच होंगे।