अफगानिस्तान के स्वघोषित कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरुल्लाह सलेह ने 49 दिन बाद शुक्रवार को ट्वीट्स किए जिसमें उन्होंने पाकिस्तान (तालिबान के रूप में) द्वारा अफगानिस्तान पर ढाई-महीने के कब्ज़े के नतीजे बताए हैं। उन्होंने लिखा, "जीडीपी में 30% की गिरावट (अनुमानित), गरीबी का स्तर 90%, शरिया के नाम पर महिलाओं की घरेलू गुलामी, बैंक ठप, अफगानिस्तान कूटनीति का स्थान दोहा स्थानांतरित।"