सवा 3 फीट के कॉमेडियन को नाबालिग के रेप के मामले में हरियाणा में हुई 20 साल की सज़ा
हिसार (हरियाणा) की एक अदालत ने नाबालिग से रेप को लेकर सवा 3 फीट के कॉमेडियन दर्शन को 20 साल की सज़ा सुनाई है। पीड़िता की वकील के मुताबिक, दर्शन नाबालिग के साथ एक वीडियो शूट करने के बाद उसे धमकी देकर चंडीगढ़ ले गया और होटल में रेप किया। उसने कागज़ात में छेड़छाड़ कर लड़की को बालिग बताया था।