inshorts

सवाल-जवाब के दौरान पाकिस्तानी मंत्री को उन्हीं की अफसर ने बार-बार टोंका; तस्वीरें आईं सामने

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक मसूद के पत्रकारों से सवाल-जवाब के दौरान पाकिस्तानी विदेश सेवा की अधिकारी और डीजी (एससीओ) फरहात आयशा ने उन्हें बार-बार टोंका जिसे लेकर मसूद थोड़े नाराज़ से दिखाई दिए। मलिक ने पहली बार आयशा से कहा, "थोड़ा रुकें।" जब वह दूसरी बार टोंकने आईं तो उन्होंने कहा, "मैडम, प्लीज़। मुझे बात करनी है।"